2015-16 में देश की वृद्धि दर 6% को लांघ जाएगी: जयंत सिन्हा
(India) उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता रोजगार सृजन व मुद्रास्फीति प्रबंधन होगी। सिन्हा ने पदभार संभालने के बाद संवाददाताओं से कहा, हम उम्मीद कर रहे हैं कि वृद्धि दर तेज होगी और इसमें उत्तरोत्तर बढोतरी होगी। अगले साल हम 6 से 6.5 प्रतिशत के आंकड़े को लांघ जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था आगामी वर्षों में सात से आठ प्रतिशत की वृद्धि दर की ओर लौटेगी। 2013-14 में वृद्धि दर घटकर 4.7 प्रतिशत पर आ गई थी। चालू वित्त वर्ष में इसके 5.4 से 5.9 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। आईआईटी-दिल्ली और हावर्ड बिजनेस स्कूल के छात्र रहे 51 वर्षीय सिन्हा ने उन 21 मंत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने कल राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।