(MAHARASHTRA, India)
ऐसा लग रहा है कि बीजेपी और शिवसेना की दोस्ती स्पीकर के चुनाव पर खत्म हो जाएगी, बीजेपी अपना स्पीकर उम्मीदवार उतारने वाली है, सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी की तरफ से हरिभाउ बागड़े स्पीकर के उम्मीदवार होंगे, शिवसेना ने भी स्पीकर का चुनाव लड़ने का एलान किया है, शिवसेना की तरफ से पारनेर के विधायक विजय अवती विधानसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, हालांकि शिवसेना ने स्पीकर का चुनाव टालने की मांग की है क्योंकि सभी विधायकों की शपथ अभी पूरी नहीं हुई है, कांग्रेस भी इस रेस में पीछे नहीं है, उसने धारावी की विधायक वर्षा गायकवाड़ को स्पीकर के चुनाव में उम्मीदवार बनाकर उतार दिया है, शिवसेना और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने पर्चे भर दिए हैं, एनसीपी ही ऐसी पार्टी है जो चुनाव नहीं लड़ रही है, एनसीपी के मैदान में नहीं आने से बीजेपी की राह आसान हो गई है, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि बीजेपी कांग्रेस के अलावा सभी पार्टियों से समर्थन की उम्मीद करती है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।