दिल्ली में अकेले दम पर भाजपा बनाएगी सरकार: सर्वे
(DELHI, India) दिल्ली की विधानसभा भंग होने के बाद सबसे पहले ओपीनियन पोल में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। सर्वे में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया गया है। इस सर्वे के मुताबिक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिख रही है। एबीपी न्यूज़-नीलसन ओपिनियन पोल के मुताबिक अगर अभी दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए तो बीजेपी को 46 सीटें हासिल होती दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी को 18 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें हासिल करने का सर्वे में दावा किया गया है। दिल्ली में मोदी की लहर भले ही चलती दिख रही हो, लेकिन बतौर मुख्यमंत्री यहां के लोगों की पहली पसंद अरविंद केजरीवाल ही है। मुख्यमंत्री के लिए 39 फीसदी लोगों ने अरविंद केजरीवाल, और 38 फीसदी ने हर्षवर्धन को पसंद बताया। सबसे ज्यादा वोट (38 फीसदी) भी बीजेपी को मिल सकते हैं, जबकि आप को 26 और कांग्रेस को 22 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।