(India)
यह "क्वासाकी वर्सेज 1000" है। यह इस श्रेणी पहली ऎसी बाइक है जिसे भारत में लॉन्च किया जा रहा है। क्वासाकी ने इससे पहले सिर्फ निंजा और जेड सीरीज बाइक्स ही भारत में उतारी है। कंपनी की ओर से इसेक लिए 6 लाख रूपए में एडवांस बुकिंग्स भी की जा रही है। युवाओं को देखते ही पसंद आने वाली है- क्वासाकी वर्सेज 1000 एक टयूरर और स्ट्रीट बाइक का मिलाजुला रूप है जो युवाओं को देखते ही पसंद आने वाली है। एक ही नजर में अपने पसंद आने वाली इस बाइक को जब डिस्पले किया गया तो मीडिया की नजरे सिर्फ इसी पर टिक गई थी। ... शानदार लुक और जबरदस्त पावर है पहचान- यह बाइक दिखने में बहुत ही आकर्षक और अग्रेसिव लगती है। क्वासाकी ने अपनी इस वर्सेज 1000 बाइक में 1043 सीसी लिक्विडकूल्ड इंजन दिया है। यह 120 बीएचपी का पावर और 102 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी ने इसमें थ्री मोड केटीआइरसी ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम और फुल और लॉ इंजन मेप दिया है। इसके अलावा इसमें 17 इंच की बड़े व्हील और 180/155 साइज के चौड़े और मोटे टायर दिए गए हैं। इसके चलते यह ऑफ रोड़ बाइक के तौर पर भी इस्तेमाल की जा सकती है। ....सुपर लग्जरी बाइक्स में होगी शुमार- क्वासाकी की यह बाइक भारत में सुपर लग्जरी बाइक्स में एक होगी जिसमें तीन सेगमेंट की बाइक्स के फीचर एकसाथ दिए जा रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि यह 13 लाख से 15 लाख रूपए के बीच में उपलब्ध होगी। फीचर और परफोर्मेस के मामले में यह ट्रायंफ टाइगर 800 एक्ससी और सुजुकी वी-स्टॉर्म 1000 जैसी बाइक्स को तगड़ी चुनौति देने वाली है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।