सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां जून के बाद से लगातार सातवीं बार पेट्रोल और तीसरी बार डीजल के दाम में कटौती करने की योजना बना रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी कमी का फायदा देने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना कि मौजूदा ट्रेंड के मुताबिक इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (एचपीसीएल) इस सप्ताह पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक रुपया प्रति लीटर की कमी कर सकती हैं। दोनों फ्यूल इस वर्ष की शुरुआत में अपने पीक से पहले ही 10-13 पर्सेंट सस्ते हो चुके हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।