महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर बने हरिभाऊ बागड़े
(MAHARASHTRA, India) बीजेपी के हरिभाऊ बागड़े महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध नए स्पीकर चुने गए है, आज विश्वास मत से पहले फड़णवीस ने शिवसेना विधायकों से मुलाकात की वहीं खबरों के अनुसार एनसीपी बीजेपी के विश्वास मत का समर्थन करेगी, शिवसेना के साथ गतिरोध बरकरार रहने के बीच महाराष्ट्र में 13 दिन पुरानी देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आज को विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेगी जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की मदद से जीत मिलने की संभावना है। कभी एक दूसरे की साथी रही भाजपा और शिवसेना ने विश्वास मत प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही एक दूसरे के खिलाफ तलवारें खींच ली हैं, शरद पवार की 41 विधायकों वाली राकांपा ने पहले ही अल्पमत सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। फिलहाल 287 सदस्यीय सदन में भाजपा के 121 सदस्य हैं तथा उसने सात निर्दलीय एवं बहुजन विकास आगाधी के तीन विधायकों तथा अन्य के समर्थन का दावा किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।