बर्धमान विस्फोट के आरोपी का शव सौंपा गया परिवार को
(WESTBENGAL, India) पुलिस सूत्रों ने कहा कि शव को बर्धमान मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में रखा गया था। पहचान के बाद यह शव करीम के पिता और उसके चचेरे भाई अमीरउल हुसैन को सौंप दिया गया। हुसैन ने अस्पताल में मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्होंने अखबारों में छपी तस्वीरों के जरिए यह पहचान की थी कि विस्फोट का आरोपी करीम ही है। हुसैन ने कहा कि करीम ने पड़ोसी बीरभूम जिले के किन्नाहर स्थित कफीरपुर गांव में अपना घर खागड़ागढ़ में दो अक्तूबर को हुए विस्फोट से लगभग ढाई महीने पहले छोड़ दिया था। घर छोड़ने के बाद वह केरल चला गया था। उसने जाने के बाद अपने परिवार से कोई संबंध नहीं रखा,,,हुसैन ने कहा कि शव को कफीरपुर में ले जाया जाएगा और वहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। चार सदस्यीय एनआईए टीम के अलावा बर्धमान पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक अब्दुल गफ्फार और उपनिरीक्षक एवं जांच अधिकारी आकाश मुंशी भी शव सौंपे जाने के दौरान मौजूद थे।
पुलिस ने कहा कि विस्फोट में मारे गए एक अन्य आरोपी शकील गाज़ी उर्फ शकील अहमद के शव की पहचान होनी अभी बाकी है। ऐसा संदेह है कि इन दोनों के ही संबंध जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश नामक प्रतिबंधित आतंकी समूह से थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।