केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किया आचार संहिता का उल्लंघन
(JHARKHAND, India) केंद्रीय वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली ने मंगलवार को झारखंड में आचार संहिता का उल्लंघन किया है। जेटली वहां भाजपा का घोषणा पत्र जारी करने गए थे। ऎसे में कार्यक्रम स्थल पर वे लाल बत्ती की गाड़ी में पहुंचे थे। गौरतलब है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण कोई भी मंत्री पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लाल बत्ती लगी गाड़ी का उपयोग नहीं कर सकता है और ऎसा करने पर इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता के बावजूद केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा लाल बत्ती लगी गाड़ी का उपयोग करने के मामले की जांच की जाएगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजौरिया ने बताया कि इस मामले की जांच रांची के उपायुक्त विनय चौबे करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।