बैंक हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित
(India)


सार्वजनिक क्षेत्र के नौ लाख बैंक कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग पर बुधवार को देशव्यापी हड़ताल की। इससे चेक निपटान एवं सीधे बैंक से धन-निकासी जैसी सेवाएं बाधित हुईं। करोड़ों रुपये का लेन-देन भी प्रभावित हुआ। हालांकि, निजी क्षेत्र के आइसीआइसीआइ और एचडीएफसी जैसे अन्य बैंकों की सभी शाखाएं खुली रहीं। हड़ताल से बैंकों के एटीएम प्रभावित नहीं हुए। गौरतलब है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में वेतन वृद्धि का मामला नवंबर, 2012 से लंबित है। देश में सार्वजनिक क्षेत्र के कुल 27 बैंक हैं, जिनकी कुल 50 हजार शाखाएं हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।