प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मलयेशियाई कंपनियों को बड़े पैमाने पर भारत में आमंत्रित करते हुए कहा कि वहां उनके लिए बहुत संभावनाएं हैं। मोदी ने कहा कि वह मेक इन इंडिया अभियान को काफी महत्व दे रहे हैं। मोदी ने अपने मलयेशियाई समकक्ष नजीब रजाक के साथ म्यांमार इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर में 12वीं आसियान भारत शिखर बैठक से अलग हुई द्विपक्षीय मुलाकात में यह आमंत्रण दिया। म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया और फिजी की 10 दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन मोदी और रजाक के बीच बैठक हुई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।