(India)
ये स्मार्टफोन आपकी शख्सियत को परिभाषित करेगा, इस नई रेंज आका में चार स्मार्टफोन उतारे गए हैं एगी, वोकी, सोल, योयो. एगी एक यलो क्रिएचर है जिसे आसानी से प्यार हो जाता है, सफेद मॉडल का नाम वोकी है जो बेहद क्यूट है, तीसरा और इस रेंज का फीमेल मॉडल योयो एक ऐसे शख्सियत को प्रजेंट करता है जो हमबर्गर और कोल्ड्रडिंग पीने की शौकीन है, इस रेंज का चौथा और अंतिम स्मार्टफोन है सोल जो गहरे नीले रंग का है और म्यूजिक का शौकीन है, इन स्मार्टफोन का स्लीव कवर चेंज किया जा सकता है, इस फोन में माइक्रोचिप दी गई है जिससे आप इस फोन का मूड/कैरेक्टर बदल सकते हैं, ये नए स्मार्टफोन शानदार स्पेस और स्टोर तो आपको नहीं देंगे पर इसकी डिजिटल आई और मूड फीचर यूथ को जरुर लुभाएंगे, इस तरह का यह पहला फोन है जो यूजर की पर्सनैलिटी को ध्यान में रख कर बनाया गया है, एलजी आका में 1.2 GHz क्वॉर्ड-कोर प्रोसेसर है, 5 इंच के डिस्प्ले के साथ आका का ऑपरेटिंग सिस्टम 4.4 किट-कैट है, इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, स्टोरेज की बात करें तो इस फोन की रैम 1.2 जीबी है और इंटरनल मैमोरी 16 जीबी जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है, एलजी का ये स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया के बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है इसकी कीमत 460 डॉलर(लगभग 28 हजार रुपये) है, इस स्मार्टफोन को कंपनी भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च करेगी इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है पर उम्मीद है कि जल्द ही ये फोन भारतीय बाजार में मौजूद होगा
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।