महंगाई दर घटकर 5.52 प्रतिशत हुई
(India) पिछले वर्ष समान अवधि में यह दर 10.17 प्रतिशत थी, महंगाई दर में यह गिरावट खाद्य मूल्य और ईंधन मूल्य घटने के कारण आई है, सरकारी आंकड़ों में बुधवार को बताया गया है कि यह खुदरा महंगाई दर जनवरी 2012 से सबसे निचले स्तर पर है, उसी समय से देश में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) की गणना शुरू हुई थी, खुदरा महंगाई दर सितंबर 2014 में 6.46 प्रतिशत थी, ग्रामीण महंगाई सितंबर के 6.68 प्रतिशत के मुकाबले 5.52 प्रतिशत रही और शहरी महंगाई सितंबर के 6.34 प्रतिशत के मुकाबले 5.55 प्रतिशत पर आ गई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जनवरी 2015 तक सीपीआई महंगाई के लिए आठ प्रतिशत और जनवरी 2016 तक छह प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया था, लिहाजा यह आंकड़ा काफी महत्व रखता है, अक्टूबर में सब्जियों की महंगाई में 1.45 प्रतिशत कमी हुई, लेकिन चीनी 0.37 प्रतिशत महंगी हो गई, दुग्ध और दुग्ध उत्पाद भी 10.79 प्रतिशत महंगे हो गए और फल 17.49 प्रतिशत महंगे हो गए, अनाज छह प्रतिशत महंगे हुए, तथा दालें 7.51 प्रतिशत महंगी हो गईं

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।