(India)
टोयोटा एगो नाम से आएगी- टोयोटो यह कार दैहात्सु के साथ मिलकर लेकर आ रही है। इसे कंपनी के यूके और चैक गणराज्य स्थित रिसर्च एंड डवलपमेंट सेंटर पर प्रोडयूस किया गया है। माना जा रहा है इसे टोयोटा एटियोज लीवा से कम की कीमत में पेश किया जाएगा। टोयोटा की सबसे सस्ती और छोटी कार होगी- टोयोटो एगो 5 डोर वाली छोटी हैचबैक कार है जिसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है। यह 68 बीएचपी का पावर और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें मेनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स वाले मॉडल्स की च्वॉयस के साथ उतारने वाली है। इसके अलावा इसमें फीचर्स के अनुसार कई सारे वेरियंट्स की च्वॉयस भी दी जाएगी। इसकी कीमत एटियोज लीवा से कम होगी
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।