बेतिया से शुरू की नीतीश कुमार ने संपर्क यात्रा........
(BIHAR, India) पार्टी में जान फूंकने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बेतिया पहुंचे। उन्होंने आज बेतिया से संपर्क यात्रा की विधिवत शुरुआत की। बेतिया के महाराजा स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां करीब पांच हजार जदयू कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। इस दौरान सभा शुरू होने से पहले ही जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और सारी पुरानी बातें निकल आईं। नौतन प्रखंड अध्यक्ष ने मंच से कहा कि मंत्री कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं देते हैं। जबकि हमारी वजह से ही सीएम तक की कुर्सी मिलती है। पार्टी में कार्यकर्ता है पर वे उदासीन हो गया है। जरूरत है, उसे भी सही महत्व देने की।यात्रा के दौरान नीतीश पार्टी के लोगों से मिलकर भावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे। नीतीश बेतिया के बाद मोतिहारी में भी पार्टी जनों का सम्मेलन करेंगे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और एमएलसी ललन सर्राफ उनके सहयात्री बने हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।