(Athmalgola, Patna)
पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी 14 नवंबर को दिन में पटना आएंगे। वे दानापुर में शोषित समाधान केंद्र के कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसी दिन रात में दिल्ली लौट जाएंगे। वहीं, 14 नवंबर को दिन में 1 बजे केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी, गिरिराज सिंह और रामकृपाल यादव भी पटना पहुंचेंगे। अगले दिन 15 नवंबर को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल पटना आएंगे और बाढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। वे वहां बाढ़ बिजलीघर के दूसरे फेज की 660 मेगावाट की पहली यूनिट का उद्घाटन करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।