सवाईमाधोपुर मे जिला प्रशासन ने दबंगों से मुक्त कराई अतिक्रमण की गई जमीन
(Bamanwas, SawaiMadhopur) सवाई माधोपुर के करमोदा में सालों से दबंगों द्वारा अतिक्रमण की चपेट में आई जमीन को आज जिला प्रशासन ने कार्रवाई कर मुक्त करवाया है। करमोदा में जिला प्रशासन द्वारा बैंक ऑफ बडौदा को रोजगार ट्रेनिंग सेन्टर के लिए जमीन आवंटित की गई थी, मगर बैंक के लिए आवंटित की गई जमीन पर दबंगों का कब्जा होने की वजह से ऑवटन के काफी समय बाद भी बैंक को जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी, जिला प्रशासन ने बैंक की शिकायत पर तहसीलदार और उपखण्ड अधिकारी सहित भारी पुलिस जाब्ता भेजकर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया है। तहसीलदार के अनुसार काफी समय से इस सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा था, जिला प्रशासन द्वारा बैंक को जमीन आवंटित करने के बाद भी बैंक को जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण बैंक के रोजगार सेन्टर के लिए आई राशि भी लेप्स होने के कगार पर पहुंच गई थी। जिला प्रशासन के आदेश पर आज कार्रवाई कर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर बैंक को सुपुर्द कर दी गई है। जमीन पर रोजगार ट्रेनिंग सेन्टर बनने से इलाके के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हाेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।