महाराष्ट्र के बाद ओवैसी की नजरें दिल्ली पर
(DELHI, India) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले इस पार्टी का प्रभाव सिर्फ हैदराबाद तक माना जाता रहा है। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि एमआईएम की मटिया महल से जेडी (यू ) के पूर्व विधायक शोएब इकबाल से बातचीत चल रही है। एमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने एक अंग्रेजी अख़बार से कहा कि दिल्ली में एमआईएम को स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। शोएब इकबाल ने कहा कि वह एमआईएम और तृणमूल कांग्रेस के संपर्क में थे, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। हालांकि एमआईएम के सूत्रों ने इस बात से इनकार किया कि वे शोएब इकबाल को अपनी पार्टी में लाने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी खुद को दिल्ली में स्थापित करने के लिए भरोसेमंद उम्मीदवारों को उतारना चाहती है। मटिया महल के ताकतवार नेता शोएब इकबाल, जो हर चुनाव में अलग-अलग पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए जाने जाते हैं, ने कहा है कि वह अब जेडी (यू) उम्मीदवार के तौर पर और चुनाव नहीं लड़ेंगे। ओवैसी ने कहा, हम निश्चित तौर पर दिल्ली में अपनी पार्टी का गठन करेंगे। यहां पार्टी स्थापित करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। दिल्ली में चुनाव लड़ना है या नहीं इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।