कम हुई सोने की मांग
(India)


हाल के सप्ताहों में गोल्ड का दाम नीचे आने के बावजूद इस कीमती मेटल की डिमांड भारत में इस वर्ष 13 पर्सेंट घट सकती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल, इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर पी आर सोमसुंदरम ने बताया कि गोल्ड की डिमांड पिछले वर्ष के 974 टन से घटकर 850 टन पर आ सकती है। उनका कहना था कि अगर डिमांड में कुछ तेजी आती है तो यह अधिकतम 950 टन पर जा सकती है, लेकिन यह पिछले वर्ष से कम ही रहेगी भारत में गोल्ड की डिमांड घटने के बारे में उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले मार्केट में काफी अनिश्चितता होने की वजह से डिमांड पर असर पड़ा। हमने दिवाली के दौरान डिमांड में तेजी वापस आती देखी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष दूसरे क्वॉर्टर में विशेषतौर पर बिक्री अच्छी रही थी क्योंकि अक्षय तृतीया के दौरान गोल्ड प्राइसेज 32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 25,000 रुपये पर आ गए थे। हालांकि, इम्पोर्ट पर सरकार की ओर से लगाई गई बंदिशों की वजह से बाद में डिमांड गिरी थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।