कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर अगला विश्वास मत जीतने की तैयारी न करें: शिवसेना
(MAHARASHTRA, India) महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के विरोध के बीच विश्वास मत हासिल किया था। बाद में कांग्रेस के पांच विधायकों को, राज्यपाल सी विद्यासागर राव को विधानसभा परिसर में आने से रोकने की कोशिश में कथित तौर पर ‘चोट’ पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया शिवसेना ने आज अपने मुखपत्र ‘‘सामना’’ में लिखे संपादकीय में कहा है ‘सरकार चलाना बच्चों का खेल नहीं है। अगर सत्ता आपके हाथ में है तो भी आप विधायकों को निलंबित नहीं कर सकते और (ऐसा करके) छह माह बाद अगला विश्वास मत जीतने की तैयारी नहीं कर सकते। अगर आप ऐसा करके लोगों को धोखा देने की कोशिश करेंगे तो याद रखिये, आप अपने ही हाथों से अपने पैरों में कुल्हाड़ी मारेंगे।’ संपादकीय में आरोप लगाया गया है ‘आरोप है कि कुछ लोगों ने राज्यपाल को रोकने की कोशिश की जिसके बाद वह घायल हो गए। ताज्जुब की बात है कि घायल होने के बावजूद वह चल पाए और उन्होंने लंबा भाषण भी दिया। उस दिन हमें उनके शरीर में चोट का कोई चिह्न नहीं दिखाई दिया। इसके बावजूद, कांग्रेस के पांच विधायक झूठे आरोप में निलंबित कर दिए गए

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।