टी सीरीज का धमाल! मात्र 5999 में लॉन्च किया 8 एमपी कै मरे वाला स्मार्टफोन
(India) कंपनी इसे टी सीरीज एसएस909 नाम से लेकर आई है। इसे 5999 रूपए बेहद प्रतिस्पर्घात्मक कीमत के साथ उतारा गया है। टी सीरीज एसएस909 के खास फीचर- कंपनी ने इसे एक बेहतर कैमरा और परफोर्मेस वाले 3जी स्मार्टफोन के तौर पर उतारा है। यह एंड्रॉयड किटकैट 4.4 ओएस पर काम करता है। टी सीरीज ने इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ पीछे और 2 एमपी कैमरा आगे की तरफ दिया है। इसके अलावा इसमें 4.5 इंच की क्यूएचडी आईपीएस डिस्पले स्क्रीन, 512 एमबी रैम, 4 जीबी इंटरनल मेमोरी, 32 जीबी एक्सटरनल मेमोरी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के तौर पर इसमें ब्लूटुथ वी3, वाय-फाय, जीपीआर एस, ईडीजीई, जीपीएस, एयर जेस्चर, प्रोक्सीमिटी और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। इसमें 1600 एमएएच की बैटरी लगी है। कंपनी की ओर से फोन के साथ एक्सट्रा फि्लप कवर दिया जा रहा है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।