पाकुड़ और बरहरवा में एनआइए की छापेमारी,
(Amrapara, Pakaur) एनआइए और आइबी की टीम ने पाकुड़ में गगनपहाड़ी मदरसा , रानीपुर मसजिद , बरहरवा के गुमानी स्थित जामिया इसलामिया सलफिया मदरसा, अब्दुल्लापुर में छापेमारी की । पांच सदस्यीय टीम ने अब्दुल्लापुर मदरसे में जकारिया के बिस्तर, तकिये और बैग की छानबीन कीे। टीम को बेलडांगा के जकारिया और दो अन्य महिलाओं की तलाश है.इस बीच बर्धमान विस्फोट के सिलसिले में बुधवार को पकड़े गये जहांगीर और सलाउद्दीन ने पूछताछ में अपना संबंध जमात-ए- इसलाम संगठन से होने की बात स्वीकारी है. उन्होंने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के एक रसूखदार नेता का भी नाम लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।