पहले चरण के चुनाव से पहले भाजपा के स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू
(JHARKHAND, India) झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। पहले चरण के चुनाव से पहले भाजपा के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत आधे दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों की सभाओं की तैयारी हो चुकी है। तीन देश के दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 20 से 23 नवंबर के बीच होगी । जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी पहले चरण के चुनाव से पहले दो सभाओं में हिस्सा लेंगे। भाजपा ने प्रत्येक जिला में पत्रकारों से बातचीत करने के बाद चुनावी सभा करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में केंद्रीय दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल आज कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा 15 नवंबर को हो सकती है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज गुमला,लोहरदगा सहित कई स्थानों पर जनसभओं को सम्बोधित करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।