अब तक खुले हैं 7.24 करोड़ खाते
10 नवंबर 2014 तक प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत पूरे देश भर में 7.24 करोड़ बैंक खाते खोले जा चुके हैं। इनमें से 4.29 करोड़ खाते ग्रामीण क्षेत्रों और 2.95 करोड़ खाते शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। इनमें से 3.97 करोड़ लोगों को अब तक कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
केरल में खुले हैं 12.8 लाख खाते
28 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी और उसके बाद से अब तक केरल के सभी बैंकों ने कुल मिला कर 12.8 लाख बैंक खाते खोले हैं। राज्य में इसके तहत लगभग पांच लाख नो फ्रिल खाते गए हैं। इसके अलावा 5.25 लाख लोगों को रुपे डेबिट कार्ड दिए गए हैं और जन धन योजना के तहत खाताधारकों से कुल मिला कर 326 करोड़ रुपए बतौर जमा राशि हासिल हुए हैं।
अब हर परिवार में दूसरा खाता खोलने का लक्ष्य
केरल में 6000 से अधिक बैंक शाखाएं हैं और हर ग्राम पंचायत के साथ सीधे बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस साल के अंत तक राज्य में अक्षय कियोस्क (बैंकिंग कियोस्क) की संख्या बढ़ा कर 1,222 की जानी है। अभी इनकी संख्या 848 है। इसके अलावा राज्य में सभी 152 विकास खंडों (ब्लॉक्स) में वित्तीय साक्षरता केंद्र (फाइनेंशियल लिटरेसी सेंटर) खोले जा चुके हैं। पीएमजेडीवाई के दूसरे चरण के तहत राज्य में हर परिवार में एक महिला का अलग से बैंक खाता खोला जाएगा, सभी बैंक खाताधारकों को कार्ड दिया जाएगा और सभी परिवारों को आधार से जोड़ा जाएगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।