‘भाजपा ने जनता से झूठ बोला’
(India)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का शुक्रवार को सीकर के कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नगर निकाय चुनावों के उम्मीदवारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता का दबाव ऐसा होता है बड़े नेताओं को झुकना पड़ता है। भाजपा चाचा नेहरू को भगवा पहनाकर अपना बनाने के लाख दावे करे मगर वे फिर भी कांग्रेस के ही रहेंगे। हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो आने वाले चार सालों बाद जयपुर में कांग्रेस का झण्डा लहराएगा। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री राजेंन्द्र पारीक, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव खंडेला, कांगे्रसी नेता नारायण, पूर्व विधायक रमेश खण्डेलवाल, पूर्व राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा, लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्दसिंह डोटासरा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से झूंठ बोला, गुमराह किया जिसका नतीजा अब सामने आ रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।