प्रदेश में बढा अपराधियों का दुस्साहस,
(Degana, Nagaur) कोटा में एसएचओ पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना के एक दिन बाद शनिवार को नागौर के कुचामन सिटी में भी ऐसा ही वारदात हुई। चितावा थाने के हिस्ट्रीशीटर विजेंद्र सिंह का पीछा कर रहे पुलिस दल पर बदमाश और उसके साथी ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए जिसमे हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर विजेंद्र सिंह ने गोलियां एके-47 राइफल से चलाई। पुलिस की टीम ने दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध स्कार्पियो देखकर हिस्ट्रीशीटर का पीछा करना शुरू किया था। इससे पहले यह पुलिस दल आसपास के क्षेत्र में हुई चोरियों की जांच करने गया था। इसमें थानाधिकारी सुरेश कुमार और हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद सहित चार पुलिसकर्मी थे। उन्हें किसी प्रकार की अनहोनी की कल्पना नहीं थी, इसलिए उनके पास केवल डंडे ही थे। थानाधिकारी के पास भी रिवाल्वर नहीं थी। हैड कांस्टेबल फैज को गोली मारने के बाद विजेंद्र और मदन वहां से पैदल ही भागे। आगे जाकर उन्होंने एक बाइक सवार को धक्का देकर उसकी बाइक छीन ली और फरार हो गए। इस बीच, दोनों बदमाश बाइक को छोड़ कर एक ढाणी में जा छिपे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें पकड़ लिया। जयपुर के जौहरी बाजार में शनिवार को मोती सिंह भोमियों के रास्ते में ज्वैलरी ब्रोकर से बदमाश 50 लाख रु. के जेवर और 20 लाख रु. से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। ब्रोकर की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर जांच में जुट गई है...कानोता बाग निवासी राकेश पारेख ने बताया कि चंद्रमहल कॉम्प्लेक्स के पास सात-आठ बदमाशों ने उनको घेर लिया। एक बदमाश पीछे से उनके हाथ से बैग छीन भाग गया। तभी पास में सादा वर्दी में तैनात स्पेशल पुलिस मौके पर आई और उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग पाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।