अब ये पॉपुलर कार भी हुई ऑटोमेटिक, गियर लगाने का झंझट खत्म
(India) कंपनी ने इसे ऑटोमेटिक वर्जन के तौर पर उतारा है जिसमें गियर लगाने का कोई झंझट नहीं। इस कार में अब चलते समय रफ्तार के अनुसार अपने आप गियर शिफ्ट होते जाएंगे। जापानी कंपनी मित्सुबिसी ने इसे पजेरो स्पोर्ट 4*2 ऑटोमेटिक नाम से उतारा है। इसमें 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है जिसकी वजह से दौड़ते वक्त इसमें गियर अपने आप ही रफ्तार के अनुसार शिफ्ट होते जाएंगे। इसकी कीमत 23.55 लाख रूपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है। कंपनी ने इसमें 2.5 लीटर का टर्बो चार्ज्ड सीआरडीआई डीजल इंजन दिया है जो 175 बीएचपी का पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें इसमें 17 इंच अलॉय व्हील, डीवीडी प्लेयर, नेविगेशन सिस्टम, रिवर्स पार्किग सिस्टम, इंडिकेटर वाले आउटसाइड रीयर व्यू मिरर आदि दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें व्हाइट, सिल्वर, ग्रे, ब्लैक और ब्लू इन पांच रंगो की च्वॉयस दी है। मित्सुबिसी पजेरो स्पोर्ट से पहले ऑटोमेटिक गियर इसके सेगमेंट की चार एसयूवी कारों में दिया जा चुका है। ये कारें टोयोटा फॉर्चूनर, सांगयोंग रेक्सटोन, शेरवले केप्टिवा और फोर्ड एंडीवर हैं। ये सभी कारें भारत में उपलब्ध है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।