प्रदेश में रविवार का दिन रहा प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम
(Digod, Kota) प्रदेश में रविवार को दिन प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम रहा और लाखों छात्रों ने केट, कोटा मंडल रेलवे और एसएससी की परीक्षा में हिस्सा लिया। केट और एसएससी की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी। जिसमें लाखों बेरोजगार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर प्रदेश भर में पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे और परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने को लेकर विशेष दस्ते तैनात किए गए। वही पुलिस की ओर से कोटा में रेलवे की परीक्षा देते एक मुन्नाभाई को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक किसी और की जगह परीक्षा देने आया हुआ था। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों की भीड़ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उमड़ी। जिससे यातायात के साधन पूरी तरह भरे हुए नजर आए और कई साधनों में तो खड़े होने की जगह भी नहीं बची।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।