जम्मू में CM उमर अब्दुल्ला के सिक्योरिटी गार्ड ने हवाई फायरिंग की, जवान को हिरासत में लिया गया
(JAMMUandKASHMIR, India) इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में व्यस्त उमर अपने निवास पर नहीं थे। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘आज सुबह गुपकर रोड पर गलती से कुछ गोलीबारी हो गई। मामले की जांच की जा रही है।’ बीएसएफ के जवान ने कई चक्र गोलियां चलाईं। बीएसएफ के इस जवान को फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जवान पर उमर अब्दुल्ला के घर के बाहर हवाई फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने कहा है कि जवान का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इस बीच उमर अपनी सिक्टोरिटी टीम के बचाव में उतरे हैं। उन्होंने ट्विट किया है कि मुझे अपनी सिक्योरिटी टीम पर पूरा भरोसा है। बताया जा रहा है कि पुलिस फायरिंग के आरोपी बीएसएफ जवान से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।