(JHARKHAND, India)
भारतीय सीमा पर चीन की बढ़ती घुसपैठ को रोकने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाने का मन बना लिया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर चीन भारतीय क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करता है, तो उसे तोड़ दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने ये बात चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के संदर्भ में कही है। राजनाथ सिंह से जब पूछा गया अगर आपकी चेतावनी के बावजूद भी चीन भारतीय क्षेत्र में सड़क बनाने का निर्माण नहीं रोकता है, तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगा? इसपर उन्होंने कड़े शब्दों में जवाब देेते हुए कहा कि अगर वो ऎसा करता है तो हमारे पास उनकी सड़क तोड़ने के अलावा कोई और दूसरा रास्ता नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री ने एक रैली के दौरान कहा, ष्चीन को भारतीय क्षेत्र में अपना सड़क निर्माण कार्य रोकना होगा। हम चीन के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं और उसे भी हमारे विचारों को समझना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।