प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लालू प्रसाद यादव ने साधा निशाना
(JHARKHAND, India) ऑस्ट्रेलिया में मोदी की जय-जयकार हो रही है तो यहां देश में पीएम विरोधियों के निशाने पर हैं. आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने मोदी के विदेश दौरे पर हमला करते हुए उन्हें एनआरआई तक कह दिया. लालू ने पीएम मोदी के हर मिशन पर हमला बोला और उन्हें झूठा करार दिया.लालू के विदेशी दौरे पर हमला बोलते हुए कहा कि, पीएम मोदी एनआरआई हो गए हैं, विदेशों में दंडवत कर रहे हैं. लालू ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को कंज्यूमर मार्केट बना दिया है.इसके साथ ही लालू यादव ने रक्षा और रेलवे में एफडीआई निवेश का विरोध भी किया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।