(Bamanwas, SawaiMadhopur)
सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के कीरों की ढाणी में पुराने विवाद के चलते दो लोगों के बीच आपसी विवाद जान का दुश्मन बन गया। गांव के ही 2 युवकों ने एक साथी युवक को शराब पिलाकर उससे मारपीट की और बाद में युवक पर कच्ची शराब डालकर उसे आग दी। इसके बाद उसे बनास नदी में फेंक दिया। घायल युवक को सवाई माधोपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पीडित का इलाज किया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।