राजस्थान में खरीफ की फसलों का उत्पादन घटा
(India)
राजस्थान में इस साल कमजोर मौसम की वजह से खरीफ फसलों के उत्पादन में कमी आई है। अनाज उत्पादन में 14 लाख और दाल के उत्पादन में 1.2 लाख टन कमी दर्ज की गई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2014 में खरीफ सीजन में 48 लाख टन अनाज उत्पादन हुआ था। वहीं, 2013 में इस सीजन के दौरान ज्वार, बाजरा, चावल और मक्का का 62 लाख टन उत्पादन हुआ था। इस तरह खरीफ सीजन में 7.7 की तुलना में 6.5 लाख टन उत्पादन था। इस सीजन में फसलों की समय से बुवाई न होने और अनियमित बारिश की वजह से फसलों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। राज्य के पश्चिमी क्षेत्र बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, चुरू और पाली में फसलों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। ऐसा इसिलए हुआ है, क्योंकि इस बार राज्य में बारिश औसत से कम हुई है। इसी के चलते किसानों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।