(Rajasthan, India)
इबोला को लेकर राज्य सरकार ने अलर्ट जारी किया है । नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल और चिकित्सा विभाग ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइअ विशेषकर पश्चिम अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग के लिए अलर्ट जारी किया है। इधर जयपुर में इबोला के संदिग्ध मरीज मामले में चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने एसएमएस अस्पताल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। वहीं एसएमएस से इबोला संदिग्ध मरीज के लौट जाने के मामले पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. मानप्रकाश ने कहा- मरीज में इबोला जैसे लक्षण नहीं मिले थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।