(Bano, Gumla)
गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोटाम पिकेट से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर पतगच्छा गाँव मे भाकपा माओवादियों के नक्सलियों ने बीजेपी की प्रचारक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.. और वहीं गाड़ी में सवार कार्यकर्ताओं व कलाकारो को बंधक बना लिया था... और सभी कार्यकर्ताओं व कलाकारो को किसी भी पार्टी के प्रचार प्रसार न करने व वोट बहिष्कार करने की चेतावनी देते हुए सभी को छोड़ दिया.. वही इस घटना के बाद से ग्रामीणो मे भय का माहौल बना हुआ है.... साथ ही बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा की इस घटना के पीछे कही न कही विपक्षी दलों के लोगों का हाथ है....वहीं इस पूरे मामले ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है... पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट शुरु कर दी है.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।