(Bayana, Bharatpur)
प्रदेश के 46 निकायों में 22 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। अब निकाय चुनाव के तहत उम्मीदवार सार्वजनिक सभाएं, रैली, जुलूस और लाउड स्पीकर के जरिए चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। साथ ही इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया से प्रचार करने पर भी रोक लग गई है। जिसके बाद अब प्रत्याशी घर घर जाकर और मतदाताओं से सीधे संपर्क कर वोट मांगने पर जोर देंगे। साथ ही प्रत्याशियों की ओर से वाहनों का काफिला ले जाने को भी आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। राजधानी जयपुर के नगर निगम जयपुर के लिए 91 वार्डों पर चुनाव प्रचार हो रहा है। जिसके तहत अंतिम दिन चुनाव प्रचार थमने से पहले सभी उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आप देख रहे हैं स्क्रीन पर अंतिम दिन प्रचार उम्मीदवार। जिन्होंने जनता को लुभाने के लिए पूरी ताकत लगा दी और अपने अपने तरीके से प्रचार किया। वही चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल बनाने के लिए पुलिस भी अलर्ट है। सुरक्षा और कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस के जवान शहर में अलग अलग फ्लैग मार्च कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बना रखी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।