बीजेपी ने धारा 370 पर हमेशा जम्मू के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया : आजाद
(JAMMUandKASHMIR, India) उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों पर ‘यू टर्न’ ले लिया है। भाजपा और उसके पूर्ववर्ती संगठन देश में खासकर जम्मू में लोगों की भावनाओं को भड़काने के लिए संवेदनशील मुद्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं। आजाद ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जम्मू कश्मीर में सत्ता हासिल करने के लिए मुद्दा भूलने की बात कर उन्होंने लोगों के भरोसे को बेच दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा जम्मू के लोगों के विश्वास को तोड़ा है और इसका सबसे हालिया और ज्वलंत उदाहरण भाजपा के सात विधायकों द्वारा विधान परिषद चुनावों में ‘क्रॉस वोटिंग’ करना था। पूर्व मुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे। आजाद ने कहा कि धीरे धीरे जम्मू कश्मीर के लोग भाजपा की ‘विभाजनकारी’ राजनीति को समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर भाजपा के यू टर्न से सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा की भूख को लेकर किसी को कोई संदेह नहीं रहेगा। भाजपा पर अलगाववादियों के साथ मेलमिलाप रखने का तथा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने के लिए छिप कर बातचीत का आरोप लगाते हुए आजाद ने कहा कि भाजपा की अवसरवादी राजनीति को लोग समझ गए हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर वर्ष 2008 के बाद कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक तरीके से वापसी के मुद्दे पर गंभीर न होने का आरोप लगाया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।