दौसा में इलेक्ट्रोनिक के शोरूम मे लगी भीषण आग
(Baswa, Dausa) दौसा शहर के आगरा रोड पर एक इलेक्ट्रानिक शोरूम में सुबह करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई..आग में लाखों के इलेक्ट्रोनिक उपकरण जलकर खाक हो गए । वहीं आग लगने से शोरूम से धमाकों की आवाज आती रही जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई ं । फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है । आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की गाडीयां आग को बुझाने में नाकाम रही उसके बाद कई दमकलें जयपुर और बांदीकुई से भी मगंवाई गई । दमकलकर्मियों ने शोरूम की दिवारे तोड़ करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया .....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।