मुलायम का जन्मदिन: सवाल पर भड़के आजम, बोले- सब तालिबानी फंड है, दाऊद और अबू सलेम ने दिए हैं पैसे
(BakshiKaTalab**, Lucknow) आजम ने मजाकिया लहजे में कहा कि मुलायम के जन्मदिन पर होने वाले खर्चे को तालिबान जैसे आतंकी संगठन फंड कर रहे हैं। दाऊद इब्राहिम ने पैसा दिया है। अबू सलेम ने भी जन्मदिन पर खर्च के लिए पैसे दिए है। इस बीच जानकारी के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव के 76वें जन्मदिन को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की गई है। उनका जन्मदिन 22 नवंबर को रामपुर और लखनऊ में शाही अंदाज में मनाया जाएगा। सपा मुखिया के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारियां की गईं हैं। मुलायम सिंह अपने जन्मदिन पर 75 फुट लंबा केक काटेंगे। इसके साथ ही जन्मदिन पर मुलायम सिंह लंदन से मंगवाई गई बग्घी की सवारी भी करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।