प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में फूंका चुनावी बिगूल,,,,
(JHARKHAND, India) झारखंड के डालटनगंज में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया । अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने भारत माता की जयघोष के साथ की । उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में यह उनकी पहली सभा है । इस मौके पर उन्होंने झारखंड के शहीद बिरसा मुंडा और नीलांबर -पीलाबंर को नमन किया । उपस्थित लोगों की भारी संख्या को देखते हुए उन्होंने चुटकी लेते हुए उनका अभिवादन किया । उसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए पलामूवासियों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि मैं अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटा हूं, लेकिन मेरे दिल में मेरे देश के गरीब और किसान थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश को बहुत लूटा गया है. मोदी ने सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने किसानों की स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यह फैसला किया है कि कोयले की रॉयल्टी प्रदेश सरकार को भी मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगार हैं, लेकिन सरकार को उसकी चिंता नहीं है. मोदी ने कहा मुझे स्थिति बदलनी है, बस आपका आशीर्वाद चाहिए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।