शोर थमने के बाद आज घर घर हो रहा है जनसम्पर्क
(Bayana, Bharatpur) चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी घर घर संपर्क करने में जुटे हैं। इसके तहत प्रत्याशी घर घर जाकर मतदाताओं के आगे हाथ जोड़ रहे हैं। मतदान में महज कुछ घंटों का समय बाकी है और प्रत्याशी वार्ड के किसी घर को नहीं छोड़ रहे हैं। वे हर जगह जाकर बड़ों के पैर छूए और आशीर्वाद लिया......प्रदेश की 46 निकायों में कल शहरों की सरकार चुनी जाएगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने भी कमर कस ली है। आज प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी हुई। जयपुर जोधपुर और कोटा के ये नजर है जहां आज सुबह प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी हुई। जयपुर के तहत 91 वार्डों में मतदान कराने के लिए निर्धारित 1969 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां भवानी निकेतन परिसर से रवाना हुई। शहर की दस विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दल दो पारियों में रवाना किए गए। इससे पहले मतदान दलों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुणाल के अनुसार मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।