देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 315.55 अरब डॉलर
(India) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 77.84 करोड़ डॉलर घटकर 315.13 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 42.27 करोड़ डॉलर बढ़कर 290.062 अरब डॉलर हो गयीं। विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दर में आने वाली घटबढ़ सभी को शामिल करते हुये डॉलर में बताया जाता है। सोने में तेजी के बावजूद देश का स्वर्ण आरक्षित भंडार 19.738 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विशेष निकासी अधिकार भी 24 लाख डॉलर घटकर 4.229 अरब डॉलर रह गया जबकि आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार नौ लाख डॉलर घटकर 1.521 अरब डॉलर रह गया।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।