(Bikaner, Bikaner)
प्रदेश की 46 निकायों के लिए घमासान जारी है । सुबह सात बजे से मतदान जारी है । इस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है । जहां कांग्रेस के लिए ये चुनाव सत्ता में आने का मौका है तो बीजेपी के लिए जीत का परचम लहराना चुनौती है । राज्य के 46 निकायों में शहरों की सरकार चुनने के लिए मतदान जारी है । मतदान शाम 6 बजे तक होगा। 25 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। अजमेर को छोड़कर शेष 6 निगमों के लिए वोट डाले जा रहे है । इनमें जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर शामिल हैं। तस्वीरों में आप देख सकते है जोधपुर,उदयपुर और चित्तोडगढ़ में मतदान का नजरा । सभी निकायों क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है । गौरतलब है कि 2009 में मेयर-सभापति-अध्यक्ष के लिए सीधे चुनाव हुए थे। इस बार चुने हुए पार्षदों में से ही मेयर का चुनाव होगा। पिछले चुनाव में जयपुर में कांग्रेस का मेयर और भाजपा का बोर्ड बना था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।