मुलायम के जन्मदिन पर कंबल बांटने में मची भगदड़, 1 की मौत
(BakshiKaTalab**, Lucknow) एसपी (ग्रामीण) बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि इंटर कॉलेज प्रांगण में यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा था। विधायक आशुतोष मौर्या ने यह आयोजन रखा। इसमें मुलायम के भतीजे और बदायूं सांसद धर्मेद्र भी मौजूद थे। सिंह ने बताया, केक काटे जाने के बाद 5000 लोगों को कंबल बांटे जाने थे। कंबल वितरण शुरू होते ही सांसद तथा अन्य नेता रवाना हो गये। उनके जाते ही कंबल को लेकर लोगों में छीना-झपटी शुरू हो गई। बेकाबू भीड़ कंबलों पर टूट पडी। इससे भगदड़ मच गई, जिसमें शरबती देवी (52) गिरकर घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक शख्स जख्मी हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।