ईवीएम में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत
(Bayana, Bharatpur) नगर निकाय चुनाव 2014 के तहत शनिवार को प्रदेश के 46 निकाय क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया। प्रदेश में छिटपुट घटनाओं केा छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक प्रदेश में करीब 68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जिसके बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब 25 तारीख केा मतगणना के बाद ही जीत हार के सभी आंकड़े साफ हो सकेंगे। लेकिन उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ अभी से जीत के गुणा भाग करने में जुटे हैं। साथ ही मतदान संपन्न होने के साथ कई उम्मीदवार भगवान की शरण में भी पहुंच गए हैं और जीत के लिए आशीर्वाद ले रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।