(Baswa, Dausa)
राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में आज दौसा के आभानेरी गांव में आरक्षण की मांग को लेकर महापंचायत होने वाली है। महापंचायत में गुर्जर जाति को 5 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। महापंचायत में मुख्य अतिथि संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला होंगे। गुर्जर महापंचायत को लेकर प्रशासन मुस्तैद हो गया है। कानून व्यवस्था को देखते हुए महापंचायत स्थल के लिए 14 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। वहीं महापंचायत को देखते हुए बसवा तहसील के संपूर्ण क्षेत्र में शनिवार रात से धारा 144 लागू कर दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।