शिवसेना करेगी मोदी सरकार का समर्थन : संजय राउत
(MAHARASHTRA, India) नरेंद्र मोदी सरकार को राहत प्रदान करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘महाराष्ट्र के घटनाक्रम (शिवसेना और भाजपा के बीच) का केंद्र में हमारे संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा ।’ राज्यसभा में शिवसेना के नेता राउत ने कहा, ‘हम सरकार के एजेंडे के साथ हैं क्योंकि हम केंद्र में राजग में शामिल हैं। हम सरकार के कार्य का समर्थन करेंगे । हम सरकार के साथ रहेंगे जैसा कि हम अब तक रहे हैं और सरकार की प्राथमिकताओं का साथ देंगे ।’ उनका बयान इसलिए महतवपूर्ण है क्योंकि महाराष्ट्र में शिवसेना विपक्ष में बैठी है और भाजपा ने राकांपा के समर्थन के आश्वासन से सरकार बनाई है । यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल होगी, राउत ने कहा, ‘देखते हैं, फिलहाल हम महाराष्ट्र में विपक्ष में हैं ।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।