(HARYANA, India)
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार को हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम के स्वयंभू संत रामपाल की संपत्तियों का ब्यौरा आगामी 23 दिसंबर को उनकी अगली पेशी के दिन देने का निर्देश दिया। रामपाल को आज कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायमूर्ति एम. जयापाल और र्दशन सिंह की खंडपीठ के समक्ष पेश किया जहां अदालत ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त मुख्य सचिव.गृह. को रामपाल की बेनामी सम्पत्तियों का ब्यौरा देने तथा उसके खिलाफ राज्य में या अन्यत्र दर्ज मामलों की पें रहिस्त अगली सुनवाई पर पेश करने के निर्देश दिए। न्यायालय ने रामपाल पर दर्ज मामले की अगली सुनवाई के लिये 23 दिसम्बर की तरीख तय की है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।