सरकारी दामाद के घर मिले 100 करोड़
(UTTARPRADESH, India) सरकारी हलके में सरकारी दामाद की नजर से देखा जाने वाले यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता के नाम से रजिस्टर्ड कंपनी के डायरेक्टर की कार से ही शुक्रवार सुबह 10 करोड़ रुपये बरामद किए गए। दरअसल, छापा पड़ते ही कंपनी के निदेशक राजेंद्र मनोचा ने अपनी कार में 10 करोड़ रुपये भरे और घर के ही सामने पार्क में खड़ी कर दी थी। काफी दबाव बनाने पर मनोचा ने अपनी गाड़ी की चाबी दी और गाड़ी में नोटों से भरे आठ बैग बरामद हुए। यह जानकारी आरकर विभाग, चांच के डीजी कृष्णा सैनी ने दी। सैनी ने यह भी बताया कि छापे के दौरान यादव सिंह के घर की तलाशी हुई तो सोने और जवाहरात देखकर आयकर विभाग की आंखे चैंधिया गईं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।