राजस्थान के कोटा सीएमएचओ के साथ कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल के अभद्र व्यवहार के खिलाफ प्रदेशभर में रोष दिखाई दे रहा है। इसी को लेकर आज प्रदेश के सभी अस्पतालों में दो घंटे आउटडोर का बहिष्कार किया जाएगा। इसमें सरकारी अस्पतालों के सेवारत डाॅक्टरों सहित निजी अस्पताल भी शामिल होंगे। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सीएम राजे से विधायक को निलंबित करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जयपुर मेडिकल एसोसिएशन ने आज एक बैठक भी रखी है। जिसमें आगे के आंदोलन पर निर्णय किया जाएगा। इसी के साथ जयपुर एसोसिएश आॅफ रेजीडेंट डाॅक्टर्स और मेडिकल काॅलेज छात्रसंघ भी सीएमएचओ के साथ आज शाम सवाई मानसिंह मेडिकल काॅलेज से त्रिमूर्ति सर्किल तक रैली निकालेंगे।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।