ब्रिस्बेन टेस्ट: स्मिथ और पुछल्ले बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 97 रन की बढ़त दिलाई
(India) स्मिथ बतौर कप्तान पहले ही टेस्ट में शतक जमाने वाले नौवें आस्ट्रेलियाई बन गए । मेजबान टीम ने छह विकेट 247 रन पर गंवाने के बाद पहली पारी में 505 रन बनाये । स्मिथ ने 133 रन बनाये जबकि जानसन ने 93 गेंद में 88 रन और मिशेल स्टार्क ने 52 रन का योगदान दिया । तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत 26 रन से पीछे था । शिखर धवन 26 और चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं । भारत ने एक विकेट पर 71 रन बना लिये थे । भारत के लिये तीसरा दिन निराशाजनक रहा जब आस्ट्रेलिया के आखिरी चार बल्लेबाजों ने 258 रन जोड़े । अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 221 रन से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलिया ने 11 रन जोड़कर मिशेल मार्श का विकेट गंवा दिया । ईशांत शर्मा ने मिशेल मार्श को बोल्ड किया जबकि दूसरा छेार स्मिथ ने संभाल रखा था । ब्राड हाडिन भी ज्यादा देर टिक नहीं सके । आरोन ने उन्हें शार्ट लेग पर चेतेश्वर पुजारा के हाथों लपकवाया । इसके बाद स्मिथ और जानसन ने मोर्चा संभाला । जानसन ने ईशांत और आरोन को 19 गेंद में 37 रन जड़ डाले । इसके अलावा यादव की भी 18 गेंदों पर 18 रन बनाये ।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।